AI की अधिकतर चीजें मूर्खतापूर्ण और अजीबोगरीब, नारायण मूर्ति ने क्यों उठा दिए सवाल?

मूर्ति ने कहा, मुझे लगता है कि किसी तरह भारत में हर चीज के लिए एआई के बारे में बात करना एक फैशन बन गया है। उन्होंने AI की अधिकतर चीजों को मूर्खतापूर्ण बताया।

Narayana Murthy On AI Things: इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर सवाल उठाते हुए इसकी अधिकतर चीजों को मूर्खतापूर्ण बताया है। नारायण मूर्ति ने कहा है कि भारत में हर चीज के लिए एआई के बारे में बात करना फैशन बन गया है, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ज्यादातर तथाकथित एआई चीजें मूर्खतापूर्ण, अजीबोगरीब हैं। बुधवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए मूर्ति ने कहा, मुझे लगता है कि किसी तरह भारत में हर चीज के लिए एआई के बारे में बात करना एक फैशन बन गया है। मैंने कई सामान्य, साधारण कार्यक्रमों को एआई के रूप में प्रचारित होते देखा है।

Narayan Murthy

नारायण मूर्ति

नारायण मूर्ति ने बताए दो सिद्धांत

मूर्ति ने एआई के दो मूलभूत सिद्धांतों को साझा किया - मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग। मशीन लर्निंग की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि यह बड़े पैमाने पर सहसंबंध के अलावा कुछ नहीं है। बड़ी मात्रा में डेटा के आधार पर यह आपको भविष्यवाणी करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि डीप लर्निंग मानव मस्तिष्क की कार्यप्रणाली की नकल करता है। मशीन लर्निंग सुपरवाइज्ड एल्गोरिदम को संभालती है, जबकि डीप लर्निंग अनसुपरवाइज्ड एल्गोरिदम का ख्याल रखती है।

End of Feed