मस्जिद में बैठक विवाद: बरेलवी ने लिखा दिल्ली की मुख्यमंत्री को पत्र, मौलाना नदवी को इमाम पद से हटाने की मांग

बरेलवी ने कहा कि इस बैठक में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ सपा के लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव, जियाउर्रहमान बर्क और अन्य नेताओं ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने पत्र में कहा कि अशुद्ध लोग मस्जिद के अंदर नहीं आ सकते।

Mosque meeting row: बरेली स्थित ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर दिल्ली की एक मस्जिद के इमाम पद से मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी को हटाने की मांग की। यह पत्र मस्जिद के अंदर समाजवादी पार्टी की एक बैठक आयोजित होने के कुछ दिनों बाद आया है। एक पत्र में बरेलवी ने कहा कि मस्जिद के अंदर समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित करके मस्जिद की पवित्रता का उल्लंघन किया गया है और मुसलमानों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई गई है।

Mosque meeting

दिल्ली की मस्जिद में समाजवादी पार्टी की बैठक (PTI)

अखिलेश यादव के साथ धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव ने की थी बैठक

उन्होंने कहा, मस्जिद के अंदर अल्लाह की इबादत के अलावा कोई और काम नहीं किया जा सकता। नदवी उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा के सांसद भी हैं। बरेलवी ने यह भी कहा कि इस बैठक में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ सपा के लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव, जियाउर्रहमान बर्क और अन्य नेताओं ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने पत्र में कहा कि अशुद्ध लोग मस्जिद के अंदर नहीं आ सकते। केवल वही लोग मस्जिद में आ सकते हैं जो पवित्र हैं।

End of Feed