Morbi Bridge Collapses: लोगों की भारी भीड़ के चलते ब्रिज टूटा, मोरबी पुल हादसे की ये है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 10:58 AM IST

Morbi Bridge Collapses: एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ लोगों को पुल पर कूदते और उसके बड़े तारों को खींचते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पुल उस पर लोगों की भारी भीड़ के कारण टूट कर गिर गया हो। उन्होंने बताया कि पुल गिरने के चलते लोग एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  1. मोरबी में केबल पुल टूटने से कम से कम 60 लोगों की मौत
  2. लोगों की भारी भीड़ के चलते पुल टूटा
  3. मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

Morbi Bridge Collapses: गुजरात (Gujarat) के मोरबी (Morbi) शहर में रविवार की शाम मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूटने से कम से कम 100 व्यक्तियों की मौत हो गई। ये पुल करीब एक सदी पुराना था और मरम्मत के बाद हाल ही में इसे लोगों के लिए खोला गया था। अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में मरम्मत के बाद जनता के लिए चार दिन पहले ही फिर से खोले गए इस पुल पर लोगों की काफी भीड़ थी। उन्होंने बताया कि पुल शाम करीब साढ़े छह बजे टूट गया।

morabi

लोगों की भारी भीड़ के चलते मोरबी ब्रिज टूटा।

शाम करीब साढ़े छह बजे पुल टूटा

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि अंग्रेजों के समय के हैंगिंग ब्रिज पर उस समय कई महिलाएं और बच्चे थे, जब वह टूट गया। इससे लोग नीचे पानी में गिर गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ लोगों को पुल पर कूदते और उसके बड़े तारों को खींचते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पुल उस पर लोगों की भारी भीड़ के कारण टूट कर गिर गया हो। उन्होंने बताया कि पुल गिरने के चलते लोग एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

End of Feed