Uniform Civil Code: लॉ कमीशन ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर नागरिकों और संगठनों से 30 दिन के अंदर सुझाव मांगा है। लेकिन इसका कुछ राजनीतिक दल विरोध कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी, एआईएमआईएम समेत कुछ मुस्लिम संगठनों का आरोप है कि इसके जरिए उनके निजी आस्था पर चोट की जाएगी। मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद एस टी हसन ने कहा कि कोई भी मुसलमान कुरान से हट नहीं सकता। शरीयत पर हमला है, सवाल यह है कि अगर कोई मुस्लिम शख्स अपनी पत्नी की इजाजत से दूसरी शादी करता है तो उसमें क्या दिक्कत है, जिसे शरीयत पर आस्था नहीं है, जिसे कुरान पर आस्था नहीं है वो मुस्लिम धर्म छोड़ सकता है। दरअसल सुनियोजित तरीके से यह अल्पसंख्यकों के अधिकारों, विश्वास और आस्था पर चोट करने की कोशिश की जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो उसका जबरदस्त तरीके से विरोध किया जाएगा।
UCC का करेंगे जबरदस्त विरोध, मुरादाबाद के एसपी सांसद S T Hasan ने कही बड़ी बात
- Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
- Updated Jun 21, 2023, 09:07 AM IST
Uniform Civil Code: मुरादाबाद के समाजवादी पार्टी सांसद एस टी हसन ने कहा कि समान नागरिक संहिता का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।
End of Feed
