अगले 4 हफ्तों में भारत में कमजोर रहेगा मॉनसून, SkyMet Weather के अनुमान से बढ़ी चिंता

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 13, 2023, 10:35 AM IST

स्काईमेट वेदर ने अगले चार सप्ताह में भारत में कमजोर मानसून का सोमवार को अनुमान जताया, जिससे कृषि पर प्रभाव के बारे में चिंता बढ़ गई।

Monsoon: मानसून में देरी का असर अब नजर आने लगा है। पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ी रही है और आने वाले दिनों में राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। प्रमुख शहरों में पारा 40 डिग्री से उपर पहुंच रहा है। इसी बीच निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) मानसून पर पूर्वानुमान देकर चिंता बढ़ा दी है।

स्काईमेट वेदर ने अगले चार सप्ताह में भारत में कमजोर मानसून का सोमवार को अनुमान जताया, जिससे कृषि पर प्रभाव के बारे में चिंता बढ़ गई। एजेंसी ने कहा कि एक्सटेंडेड रेंज प्रेडिक्शन सिस्टम (ईआरपीएस) अगले चार हफ्तों के लिए, छह जुलाई तक एक निराशाजनक दृष्टिकोण पेश कर रहा है।

End of Feed