20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र; किरेन रिजिजू ने दी जानकारी; इन मुद्दों पर सदन में हो सकता है हंगामा

संसद के मानसून सत्र की तारीखों को लेकर जानकारी सामने आ गई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इन तारीखों की जानकारी दी है।

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने इस बाबत अपनी मंजूरी दे दी है।

20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र

20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र

X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मॉनसून सत्र 2026 के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने की मंजूरी दे दी है। अपनी पोस्ट में उन्होंने सत्र की समयावधि के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सत्र 20 जुलाई, 2026 को शुरू होगा और 13 अगस्त, 2026 तक चलेगा। रिजिजू ने कहा कि इस सत्र के दौरान राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और फैसले लिए जाएंगे।

End of Feed