'आप कब तक लोगों को बेवकूफ बनाओगे...' कांग्रेस विधायक ने इस्लामपुर का नाम बदलने पर महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

Devendra Fadnavis: सांगली जिले के इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले की अब कांग्रेस विधायक असलम शेख ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दीजिए , सब कुछ कीजिए, लेकिन इसके अलावा शहर के कल्याण के लिए भी काम कीजिए।

Devendra Fadnavis: कांग्रेस विधायक असलम शेख ने सांगली जिले के इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि ध्यान पानी, सड़क और सार्वजनिक स्थानों जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर होना चाहिए। एएनआई से बात करते हुए शेख ने सवाल किया कि सरकार कब तक इस तरह के कदमों से लोगों को बेवकूफ बनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दीजिए , सब कुछ कीजिए, लेकिन इसके अलावा शहर के कल्याण के लिए भी काम कीजिए। वहां न तो पीने के पानी की उचित सुविधा है, न ही सड़कें। वहां कोई बगीचा और खेल के मैदान नहीं हैं। लोग बदतर हालात में रह रहे हैं। तो आप कब तक लोगों को इस तरह बेवकूफ बनाओगे?

Maharashtra

कांग्रेस विधायक ने इस्लामपुर का नाम बदलने को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने कहा कि यह सरकार केवल जातिवाद और संघर्ष पैदा करने में रुचि रखती है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के नेता जयंत पाटिल ने भी दावा किया कि इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने की मांग के पीछे बहुत कम लोग थे। पाटिल ने कहा कि कुछ वर्षों से बहुत कम लोग इस बदलाव की मांग कर रहे थे। इसका मतलब यह नहीं कि स्थानीय लोग भी यही चाहते थे।

End of Feed