मानसून की अजब चाल: कई राज्यों में हुई जरूरत से ज्यादा बारिश, लेकिन बादलों का इंतजार करते रह गए ये प्रदेश

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 1, 2023, 11:49 AM IST

आईएमडी ने बताया कि भारत में जुलाई में पिछले 29 वर्षों में सबसे अधिक बारिश हुई है। देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून के बादल जमकर बरसे हैं।

Monsoon: देश अधिकतर हिस्सों में इस साल अब तक जबरदस्त बारिश हुई है और इसने पिछले कुछ वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। कई राज्यों इतनी बारिश हुई की बाढ़ के हालात बन गए। राजधानी दिल्ली और नोएडा-गुड़गांव के कई हिस्से जलमग्न हो गए। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में मानसून के बादल कम ही बरसे। यहां बारिश उम्मीद से कम ही हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि देश में जुलाई में 315.9 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 13 प्रतिशत ज्यादा है।

जुलाई में 29 साल में सबसे अधिक बारिश

आईएमडी ने बताया कि भारत में जुलाई में पिछले 29 वर्षों में सबसे अधिक बारिश हुई है। देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून के बादल जमकर बरसे हैं। 30 जुलाई तक देश में औसत 271.9 मिमी के मुकाबले कुल 312.2 मिमी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जुलाई में मानसून सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक रहा है। इसने इस मौसम में देश भर में जून के अंत में 10 प्रतिशत की कमी को इस महीने के अंत तक 6 प्रतिशत तक पाट दिया है।

End of Feed