बारिश का प्रहार, इंसान लाचारः 13 मौतों के बीच कहीं टूटे पहाड़ तो कहीं डूबे मैदान, पुल बहे और गिरे मकान, जानें- देश का हाल

  • Curated by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 9, 2023, 08:16 PM IST

Monsoon Rains in India: दिल्ली में बीते 24 घंटे में 153 मिमी बारिश हुई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश (25 जुलाई 1982 को एक दिन में दर्ज की गई 169.9 मिमी बारिश के बाद) है। पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के चलते उत्तर-पश्चिम भारत में मूसलाधार बारिश और दिल्ली में मौसम की पहली भारी बारिश हुई।

Monsoon Rains in India: मॉनसून के बीच जुलाई के शुरुआती हफ्ते में बारिश ने ऐसा भयावह प्रहार किया कि शहर-शहर इंसान बेबस और लाचार नजर आया। पहाड़ी सूबों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग बारिश से जुड़ी घटनाओं में रविवार (नौ जुलाई, 2023) की शाम तक कम से कम 13 जानें जा चुकी थीं, जबकि यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। आसमानी कहर ने इस दौरान आम लोगों के जनजीवन को भी बुरी तरह प्रभावित किया।

rainfall in india

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

ऐसा इसलिए क्योंकि पहाड़ों पर भूस्खलन के साथ चट्टानें टूटकर और खिसकर नीचें गिरी और उन्होंने गाड़ियों को शिकार बनाया, जबकि दिल्ली-एनसीआर सरीखे मैदानी इलाके में आने वाले हाईटेक शहर भी इस "जलसमाधि" की जद में आए। पुल बहे, मकान गिरे और इस दौरान लोग अपने घर में एक तरह से फंस (जरूरी कामों के लिए न निकल पाने के संदर्भ में) गए। आइए, जानते हैं बारिश संबंधी घटनाओं के चलते कहां कैसा प्रभाव पड़ा:

End of Feed