Weather Update: आया मानसूनी बादल, गर्मी दूर भगाया, जानिए देश भर में आज कैसा रहेगा मौसम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 2, 2023, 06:00 AM IST

Weather Update: गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि करीब-करीब पूरे भारत में मानसून पहुंच चुका है। ऐसे में मौसम खुशनुमा हो गया है। आप मौसम को देखते हुए घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात औ महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश एक दिन और होने की संभावना है, उसके बाद फिर कमी आ आ जाएगी। दो जुलाई को दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत मे भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होने वाला है। गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हुई। मानसून की बात करें तो करीब-करीब पूरा उत्तर भारत में आ चुका है हालांकि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ क्षेत्र में अगले दो दिन में मानूसन कवर कर लेगा। मध्य भारत में आज बारिश की संभावना कम है। हालांकि बारिश से परेशानी तो होती है लेकिन उससे ज्यादा राहत मिलती है। पेड़ पौधे खुश नजर आते हैं। प्रकृति खुशनुमा होने से लोगों का मन भी प्रफुल्लित हो जाता है। ऐसे में घरों से निकलकर कहीं जाने का मन करता होगा। आप इस मौसम का आनंद लेने के लिए कहीं भी घूमने जा सकते हैं जहां बारिश हल्की हुई और भारी नुकसान न हुआ हो।

Monsoon Update, Weather Update, Rain Forecast

जानिए देश भर के मौसम का हाल

स्काई मेट वेदर के मौसम की भविष्यवाणी

स्काई मेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, बिहार की तलहटी, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर पश्चिम राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।

End of Feed