IMD Monsoon Update: जमकर भिगोएगी बारिश, कई दिनों तक ठहरने के बाद आगे बढ़ा मानसून, अगले तीन दिनों में इन राज्यों में पहुंचेगा

आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा, दक्षिण-पश्चिमी मानसून अरब सागर, गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र के शेष हिस्से, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्से, ओडिशा के शेष हिस्से और झारखंड के कुछ हिस्से में आगे बढ़ गया है।

IMD Monsoon Update: कई दिनों तक ठहर जाने के बाद अब मानसून आगे बढ़ने लगा है। यह गुजरात सहित अन्य राज्यों को ओर बढ़ गया है और अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में 11 जून को जल्दी पहुंचने और कई दिनों तक ठहर जाने के बाद रविवार को राज्य में आगे बढ़ गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने रविवार शाम अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले तीन-चार दिन में गुजरात और इससे सटे उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों में पहुंचने के लिए मानसून को लेकर स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

Rain updtes

IMD ने दिया मानसून अपडेट

इन राज्यों में आगे बढ़ा मानसून

आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा, दक्षिण-पश्चिमी मानसून अरब सागर, गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र के शेष हिस्से, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्से, ओडिशा के शेष हिस्से और झारखंड के कुछ हिस्से में आगे बढ़ गया है। इसने कहा कि अगले तीन-चार दिन के दौरान इसके उत्तरी अरब सागर और गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

End of Feed