मोहन यादव ने ली मध्य प्रदेश के CM पद की शपथ, मंच पर मौजूद रहे PM मोदी, शाह, योगी सहित BJP के दिग्गज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2023, 12:03 PM IST

Mohan Yadav Swearing In: शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ खडसे सहित दिग्गज नेता एवं मंत्री उपस्थित थे।

Mohan Yadav Swearing In: भाजपा नेता मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने यादव को सीएम पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोहन यादव के बाद जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ खडसे सहित भाजपा के दिग्गज नेता एवं मंत्री उपस्थित थे। सीएम बनने पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को बधाई दी।

शपथ ग्रहण से पहले मंदिर गए

शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने से पहले मोहन यादव अपने घर से निकलकर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मोहन यादव ने कहा कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से ही सीएम बनने का सौभाग्य मिला है। राज्य में पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार और विकास करेगी। लाल परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मोहन यादव के गृहनगर उज्जैन से भी कई लोग पहुंचे थे।

End of Feed