नवीन पटनायक, वीके पांडियन और IPS रवि कांत के विदेश दौरों की होगी जांच, CM मोहन माझी का बड़ा आदेश

कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, वीके पांडियन और IPS अधिकारी रवि कांत के विदेश दौरों को लेकर सवाल उठाए थे। शिकायतकर्ताओं ने अलग-अलग RTI आवेदनों के जरिए प्राप्त जानकारियों का हवाला देते हुए इन यात्राओं के खर्च और वित्तीय रिकॉर्ड में कथित अनियमितताओं की आशंका जताई है।

भुवनेश्वर: ओडिशा की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पूर्व IAS अधिकारी वीके पांडियन और IPS अधिकारी रवि कांत के विदेश दौरों की औपचारिक जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान किए गए उनके विदेश दौरों से संबंधित होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव को इस जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग को संबंधित विदेश यात्राओं और उन पर हुए खर्च का विस्तृत ब्योरा खंगालने का निर्देश दिया गया है।

Navin Patnaik

नवीन पटनायक

जापान और इटली के दौरे पर उठे सवाल

दरअसल, कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, वीके पांडियन और IPS अधिकारी रवि कांत के विदेश दौरों को लेकर सवाल उठाए थे। शिकायतकर्ताओं ने अलग-अलग RTI आवेदनों के जरिए प्राप्त जानकारियों का हवाला देते हुए इन यात्राओं के खर्च और वित्तीय रिकॉर्ड में कथित अनियमितताओं की आशंका जताई है।

End of Feed