जब तक सारे नक्सली आत्मसमर्पण नहीं करते, पकड़े या मारे नहीं जाते; मोदी सरकार चैन से नहीं बैठेगी: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक सभी नक्सली या तो आत्मसमर्पण नहीं कर देते, या पकड़े नहीं जाते या उनका सफाया नहीं कर देते।

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक सभी नक्सली या तो आत्मसमर्पण नहीं कर देते, या पकड़े नहीं जाते या उनका सफाया नहीं कर दिया जाता। छत्तीसगढ़ के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 'ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट' को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और कोबरा के जवानों को बधाई देते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार भारत को नक्सल मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Amit shah

नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर अमित शाह का बयान (ANI)

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के दौरान जवानों की बहादुरी की तारीफ की

End of Feed