'मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व संकट में धकेला', बजट 2026 से पहले खरगे ने पूछा- क्या कोई समाधान होगा पेश

Budget 2026: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था 'संकट' में है। उन्होंने कहा कि इस आम बजट में मोदी सरकार ‘विरासत’ का बहाना नहीं बना सकती। उनकी अपनी विरासत ने अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व संकट में धकेल दिया है।

Budget 2026: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था 'संकट' में है। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार रविवार को पेश किए जाने वाले आम बजट में इसे उबारने के लिए कोई समाधान पेश करेगी।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)

खरगे ने क्या कुछ कहा?

खरगे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार अब “विरासत” का बहाना नहीं बना सकती, क्योंकि वह पिछले 12 वर्षों से सत्ता में है। उन्होंने लिखा, ''इस आम बजट में मोदी सरकार ‘विरासत’ का बहाना नहीं बना सकती। उनकी अपनी विरासत ने अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व संकट में धकेल दिया है।'' खरगे ने सवाल किया, ''क्या यह बजट उन अनेक आर्थिक संकेतकों के लिए वास्तविक समाधान पेश करेगा, जो इस समय तेजी से गिर रहे हैं?''

End of Feed