NH पर ट्रैवल स्पीड दोगुनी करने के लिए मोदी सरकार का धाकड़ प्लान, अमेरिका-चीन से होगी टक्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 09:54 AM IST

Modi Government Highway Project: राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) नेटवर्क पर औसत यात्रा गति को मौजूदा 47 किमी प्रति घंटे है। इसे बढ़ाकर 85 किमी/घंटा किए जाने की योजना है। अमेरिका में औसत गति 100 किमी/घंटा तो चीन में 90 किमी/घंटा तक है।

Modi Government Highway Project: देश में ट्रैवल स्पीड को दोगुना करने के लिए मोदी सरकार ने एक धाकड़ प्लान तैयार किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की योजना के अनुसार वित्तीय वर्ष 2031-32 तक 15 हजार किलोमीटर के हाईस्पीड नेशनल हाईवे के साथ लगभग 41 हजार किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार और निर्माण किया जाएगा। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना में करीब 19.5 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

National Highway

नेशनल हाईवे पर ट्रैवल स्पीड को दोगुना करेगी मोदी सरकार

हाईवे डेवलपमेंट के लिए प्रस्तावित मास्टर प्लान के तहत पहले चरण में परियोजनाओं के लिए 2028-29 तक बोली लगाई जानी है, जिसके 2031-32 में पूरा होने का अनुमान है। अगर इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिल जाती है तो देश में ट्रैवल स्पीड दोगुनी हो जाएगी। बता दें, फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर औसत स्पीड 47 किलोमीटर प्रति घंटा है।

End of Feed