जी20 समिट में मोदी सरकार ने दिया था VVIP कमरा, फिर नॉर्मल रूम में क्यों रुके थे जस्टिन ट्रूडो?

  • Authored by: गौरव श्रीवास्तव
  • Updated Sep 21, 2023, 10:39 AM IST

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जब जी20 समिट में भाग लेने के लिए दिल्ली आए हुए थे तब उनके ठहने के लिए प्रेसिडेंशियल सुइट बुक था लेकिन वे होटल के किसी नॉर्मल रूम में गही रूके थे अब ये सवाल एक पहेली बना हुआ है।

जी20 समिट के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) को नई दिल्ली इलाके के द ललित होटल में ठहराया गया था। जस्टिन ट्रूडो के लिए होटल में अलग से प्रेसिडेंशियल सुइट बुक था लेकिन जस्टिन ट्रूडो एक भी दिन प्रेसिडेंशियल सुइट का इस्तेमाल रहने के लिए नहीं किया, वो होटल के एक नॉर्मल रूम में रुके। जस्टिन ट्रूडो द ललित के दूसरे रूम में ही रुके रहे जब तक वो दिल्ली में रहे।

आपको बता दें की दिल्ली में सभी राष्ट्रअध्यक्षों के लिए भारत सरकार ने वीवीआईपी होटल्स बुक किया था। सभी होटलों में सभी राष्ट्रअध्यक्षों के लिए अलग से प्रेसिडेंशियल सुइट बुक था। सभी प्रेसिडेंशियल सुइट के लिए दिल्ली पुलिस से लेकर तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी सिक्योरिटी का खयाल रखा था बावजूद इसके कनाडा के पीएम प्रेसिडेंशियल सुइट में न रूक कर होटल के किसी नॉर्मल रूम में क्यों रूके ये सवाल एक पहेली बना हुआ है।

End of Feed