CDS जनरल अनिल चौहान को मिला एक्सटेंशन, 30 मई 2026 तक बढ़ा कार्यकाल; क्‍या थी वजह?

केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान के कार्यकाल को बढ़ा दिया है। अब वे 30 मई 2026 तक या फिर अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। 1981 में सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले जनरल चौहान का करियर कई अहम कमांड और स्टाफ नियुक्तियों से जुड़ा रहा है।

cds anil chauhan

केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान के कार्यकाल को बढ़ा दिया है। (फोटो सोर्स: PTI)

राष्ट्र की सेवा में उनके योगदान के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। वे 30 सितंबर 2022 से CDS की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

End of Feed