ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर! रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, पावर बैंक में विस्फोट के बाद रेलवे बोर्ड सख्त

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के नियम का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही से यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए सभी जोनल रेलवे को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

Indian Ralway: ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। अब ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के नियम का कड़ाई से पालन कराना होगा। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को निर्देश जारी कर साफ कहा है कि इस व्यवस्था में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाए। यह कदम दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) में सामने आई एक घटना के बाद उठाया गया है, जहां निर्धारित समय के दौरान चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं किए गए थे और चार्जिंग के दौरान एक यात्री का पावर बैंक धुएं के साथ फट गया।

charging point

ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट। तस्वीर-AI

पावर बैंक में विस्फोट के बाद रेलवे बोर्ड की सख्ती

रेलवे बोर्ड के पत्र के मुताबिक, दक्षिण पूर्व रेलवे में ऑनबोर्ड स्टाफ ने रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं किए थे। इसी दौरान चार्जिंग करते समय एक यात्री का पावर बैंक फट गया और उसमें से धुआं निकलने लगा। इस घटना ने ट्रेन में बिजली के उपकरणों की सुरक्षा और रेलवे कर्मचारियों की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

End of Feed