पंजाब फतह के लिए भाजपा का मेगा प्लान, गृहमंत्री शाह के बाद 3 दिन के दौरे पर आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जानें पूरा शेड्यूल

Nitin Naveen Punjab Visit: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राज्य में अपनी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 20 से 22 जून तक पंजाब के 3 दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

Nitin Naveen Punjab Visit: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी राजनीतिक सक्रियता काफी तेज कर दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हालिया दौरे के बाद, अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय पंजाब (BJP Mission Punjab 2026) दौरे पर आ रहे हैं। नितिन नवीन 20 से 22 जून तक राज्य में रहेंगे, जहां वे अमृतसर, जालंधर और लुधियाना जैसे प्रमुख शहरों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Nitin Naveen Punjab Visit

पंजाब के उद्योगपतियों से मिलेंगे भाजपा अध्यक्ष

पंजाब बीजेपी की कमान हाल ही में केवल ढिल्लों को सौंपे जाने और संगठन में हो रहे बड़े बदलावों के बीच इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष इन तीन दिनों में न सिर्फ चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे, बल्कि पंजाब के लिए पार्टी की आगे की रणनीति भी तय करेंगे।

End of Feed