Mission 2024: मुस्लिम के बीच पैठ बनाने के लिए Modi Mitra पर क्यों है BJP को भरोसा?

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 1, 2023, 05:37 PM IST

Mission 2024: 'मोदी मित्र' में बीजेपी के नेता की जगह मुस्लिम समाज के वो प्रभावशाली लोग शामिल होंगे, जिनकी समाज पर पकड़ होगी और जो पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होंगे। इसमें मुस्लिम समाज के अलावा अन्य वर्गों के लोग भी हो सकते हैं। इन्हीं के सहारे बीजेपी 2024 में मुस्लिम वोटरों को अपनी ओर खिंचने की तैयारी कर रही है।

Mission 2024: मुस्लिम के बीच पैठ बनाने के लिए Modi Mitra पर BJP को बहुत भरोसा है। 2024 का चुनावी किला फतह करने के लिए बीजेपी ने मुस्लिम समुदाय के पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों पर ध्यान देना शुरू किया है।

मुस्लिम वोट पर नजर

देश की 14 फीसदी मुस्लिम आबादी को अब तक विपक्षी पार्टियों का सबसे मजबूत वोट बैंक माना जाता है, लेकिन अब बीजेपी ने इसमें भी सेंध लगाने के लिए अनूठी रणनीति तैयार की है। बीजेपी ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए ऐसी 65 सीटें तलाशी हैं, जहां मुस्लिम आबादी 30 फीसदी या उससे अधिक है। वहां "मोदी मित्र" के जरिए बीजेपी हर मुसलमान के घर तक मोदी सरकार की नीतियों का संदेश पहुंचाएगी।

End of Feed