गृह मंत्रालय ने दिल्ली ब्लास्ट की जांच NIA को सौंपी, अमित शाह की बैठक के बाद फैसला, अब तक 12 की मौत

यह स्पष्ट संकेत है कि अब तक 12 लोगों की जान ले चुके इस विस्फोट को सरकार आतंकवादी कृत्य मान रही है, क्योंकि एनआईए को केवल आतंकवादी मामलों की जांच करने का अधिकार है। हालांकि सरकार या पुलिस ने अबतक इसे आतंकी हमला घोषित नहीं किया है।

MHA Hands Over Delhi Blast Case To NIA: गृह मंत्रालय ने दिल्ली धमाके की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। आज गृह मंत्री अमित शाह की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया। धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी जांच का सिलसिला तेज करते हुए पुलवामा में मुख्य आरोपी डॉ. उमर के घरवालों को पूछताछ की है। इस बीच दिल्ली पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। इस बीच गृह मंत्रालय ने जांच का जिम्मा एनआईए को सौंप दिया है।

Blast in Delhi

दिल्ली धमाके की जांच NIA को सौंपी

...तो सरकार मान रही आतंकवादी कृत्य

यह स्पष्ट संकेत है कि अब तक 12 लोगों की जान ले चुके इस विस्फोट को सरकार आतंकवादी कृत्य मान रही है, क्योंकि एनआईए को केवल आतंकवादी मामलों की जांच करने का अधिकार है। हालांकि सरकार या पुलिस ने अबतक इसे आतंकी हमला घोषित नहीं किया है। एक सूत्र ने कहा कि विस्फोट का मामला एनआईए को सौंप दिया गया है।

End of Feed