यौन उत्पीड़न के मामले में गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, IAS अधिकारी जितेंद्र नारायण को किया सस्पेंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 08:44 PM IST

Ministry of Home Affairs: रिपोर्ट में ​आईएएस अधिकारी जितेन्द्र नारायण के ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट से ये भी पता चला कि जितेंद्र नारायण द्वारा गंभीर कदाचार और आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया गया था। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कानून के मुताबिक कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

KEY HIGHLIGHTS
  1. यौन उत्पीड़न मामले में गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई
  2. IAS अधिकारी जितेंद्र नारायण को गृह मंत्रालय ने किया सस्पेंड
  3. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के मुख्य सचिव रहे चुके हैं जितेंद्र नारायण

Ministry of Home Affairs: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के आरोप में घिरे आईएएस अधिकारी जितेंद्र नारायण (IAS Officer Jitendra Narain) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जितेंद्र नारायण कुछ समय पहले तक अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में मुख्य सचिव के तौर पर कार्यरत थे। गृह मंत्रालय ने बताया कि 16 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार पुलिस के द्वारा उन्हें एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में एक रिपोर्ट प्राप्त हुई थी।

MHA

यौन उत्पीड़न मामले में गृह मंत्रालय ने IAS अधिकारी जितेंद्र नारायण को किया सस्पेंड।

IAS अधिकारी जितेंद्र नारायण को गृह मंत्रालय ने किया सस्पेंड

रिपोर्ट में आईएएस अधिकारी जितेन्द्र नारायण के ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट से ये भी पता चला कि जितेंद्र नारायण द्वारा गंभीर कदाचार और आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया गया था। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कानून के मुताबिक कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

End of Feed