कर्नाटक में कामगारों की बल्ले-बल्ले; न्यूनतम मजदूरी में 60 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

Karnataka Minimum Wages Hike: कर्नाटक सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में 60 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिससे बेंगलुरु में श्रमिकों को न्यूनतम 23,376 रुपये प्रति माह प्राप्त होंगे।

Karnataka Minimum Wages Hike: कर्नाटक सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में 60 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिससे बेंगलुरु में श्रमिकों को न्यूनतम 23,376 रुपये प्रति माह प्राप्त होंगे। राज्य सरकार की अधिसूचना में कहा गया कि राजधानी बेंगलुरु में कुशल कामगार 31,114 रुपये प्रति माह के हकदार होंगे। शनिवार को श्रम मंत्री संतोष लाड ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि इसके साथ ही कर्नाटक के श्रमिक समुदाय की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो गई है।

indian labourers

कर्नाटक में कामगारों की न्यूनतम मजदूरी में हुई वृद्धि (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कर्नाटक के अन्य हिस्सों में संशोधित दरें प्रतिमाह 19,300 रुपये से 21,251 रुपये तक के बीच होंगी। मंत्री ने कहा कि संशोधित मजदूरी अधिसूचना राज्य भर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के साथ-साथ निर्दिष्ट क्षेत्रों के कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी तथा पहली बार लाखों श्रमिकों को एक एकीकृत ढांचे के तहत लाएगी।

End of Feed