Military School Mathura:वृंदावन में रक्षा मंत्री और सीएम योगी ने देश को समर्पित किया देश का पहला 'कन्या सैनिक स्कूल'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 1, 2024, 09:29 PM IST

First Girls Military School in Vrindavan: रक्षा मंत्री और सीएम योगी वृंदावन पहुंचे और वहां पर देश को पहला बालिका सैनिक स्कूल समर्पित किया जो वात्सल्य ग्राम में बना है।

First Girls Military School in Vrindavan Mathura:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को मथुरा के वृंदावन में बालिकाओं के लिए पहले पूर्ण सैनिक विद्यालय संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया, रक्षा मंत्री ने कहा कि साल के पहले दिन साधु संतों का आशीर्वाद मिलना बड़े सौभाग्य की बात है। राम मंदिर आंदोलन में दीदी मां साध्वी रितंभरा का अहम योगदान था। समाज को ही दीदी ने परिवार मान लिया है। हमारे देश के ऋषियों ने पूरी धरा पर रहने वाले समाज को परिवार माना है। जिस क्षेत्र में कान्हा रहते हैं वहां तो दिव्यता रहेगी ही रहेगी। कृष्ण वह हैं जो आपको आकर्षित करते हैं, कृष्ण के नाम में ही सुख है। इसलिए कृष्ण की इस नगरी में मेरा मन प्रसन्न है।

उन्होंने कहा कि वृंदावन में विदेशी भगवान के दर्शन करते हैं और रम जाते हैं, अधिकांश यहां बस जाते हैं। यहां शांति की अनुभूति होती है। उन्हें भगवान कृष्ण और राधा रानी की भक्ति करके वृंदावन में शांति मिलती है। यहां रिक्शा वाला भी राधे- राधे बोलता है। राधे-राधे बोलने वाले लोग मिलेंगे तो वह वृंदावन में ही मिलेंगे।

End of Feed