अनंतनाग में तकनीक का मिला साथ; इस प्रणाली की मदद से पकड़ा गया आतंकियों का मददगार

Amarnath Yatra 2025: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले चेहरों की पहचान करने वाली प्रणाली लगाई गई है जिसकी मदद से आतंकवादियों के एक सक्रिय सहयोगी को पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले पुलिस ने सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं।

Amarnath Yatra 2025: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले चेहरों की पहचान करने वाली प्रणाली लगाई गई है जिसकी मदद से आतंकवादियों के एक सक्रिय सहयोगी को पकड़ा गया है।

Jammu Kashmir Police

जम्मू-कश्मीर पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आतंकियों के मददगार की हुई पहचान

पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अनंतनाग पुलिस ने लंगनबल नाके पर हाल में चेहरों की पहचान करने वाली प्रणाली लगाई है। इस प्रणाली द्वारा चिह्नित एक संदिग्ध आतंकवादियों के सहयोगी को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति हिरासत में है तथा जांच जारी है। इसने कहा, ‘‘अमरनाथ यात्रा 2025 की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

End of Feed