'मिलन प्रधान की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध', कांग्रेस उम्मीदवार के अरेस्ट होने पर भड़के राहुल गांधी; ऋतब्रत बोले- हत्या के तीन मामले लंबित

TMC Symbol Row: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को ममता बनर्जी के समर्थन के ऐलान के कुछ घंटे बाद पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई पर राहुल गांधी और ममता बनर्जी गुट ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया।

TMC Symbol Row: पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित नंदीग्राम सीट (Nandigram Assembly Bypoll) पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले राजनीतिक पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। ममता बनर्जी के समर्थन देने के ऐलान के तुरंत बाद पुलिस ने मिलन प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नंदीग्राम से उम्मीदवार मिलन प्रधान (Milan Pradhan Arrest) के खिलाफ एक पुराने हत्या के मामले में पहले से वारंट जारी था। हालांकि, नामांकन के अंतिम दिन से ठीक पहले हुई इस गिरफ्तारी ने राज्य की राजनीति में तहलका मचा दिया है। इस पूरी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया पर सरकार और बीजेपी पर सीधा हमला बोला।

Milan Pradhan Arrest Rahul Gandhi Statement

नंदीग्राम में फिर गरमाई सियासत (फाइल फोटो)

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है - लोकतंत्र की हत्या है। BJP का निष्पक्ष चुनाव में भरोसा ही नहीं - इसलिए कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी और कभी पार्टी चोरी से सत्ता बचाना चाहती है। वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते, चुनावी मुकाबला ही खत्म कर देना चाहते हैं। कांग्रेस न डरेगी, न झुकेगी। हम लड़ेंगे भी, जीतेंगे भी।"

End of Feed