युद्ध के हालात के लिए 7 मई को देश भर में मॉक ड्रिल, क्रैश ब्लैकआउट की भी ट्रेनिंग, गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों से प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए 7 मई को मॉक ड्रिल करने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि किए जाने वाले उपायों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन और हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए कई उपाय शामिल हैं।

Mock Drill For Civil Defence: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ तनातनी के बीच गृह मंत्रालय ने अहम फैसला लिया है। गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि सिविल डिफेंस के लिए मॉक ड्रिल कराया जाए और इस दौरान क्रैश ब्लैकआउट की भी ट्रेनिंग दी जाए। पाकिस्तान से तनाव के बीच मंत्रालय का ये अहम फैसला है जो बताता है कि केंद्र सरकार पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिल्कुल भी नरमी बरतने के मूड में नहीं है। पाकिस्तान को इस बार कड़ा सबक सिखाने की तैयारी है।

Amit shah

गृह मंत्रालय का राज्यों को अहम निर्देश

7 मई को मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों से प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए 7 मई को मॉक ड्रिल करने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि किए जाने वाले उपायों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन और हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों, छात्रों आदि को प्रशिक्षण देना शामिल है। सूत्रों ने कहा कि उपायों में क्रैश ब्लैकआउट उपाय, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को जल्दी छिपाने का प्रावधान और निकासी योजना को अपडेट करना और उसका पूर्वाभ्यास भी शामिल है।

End of Feed