पहलगाम आतंकी हमले में NIA के केस की पैरवी करेंगे श्री सिंह, गृह मंत्रालय ने नियुक्त किया स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर

पहलगाम आतंकवादी हमले में एमएचए ने अधिवक्ता श्री सिंह को एसपीपी नियुक्त किया है। इस आतंकवादी हमले की सुनवाई तीन सालों तक जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट में एनआईए की विशेष अदालत में चलेगी। बता दें कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में आंतिकयों ने 26 लोगों की गोली मारकर निर्ममता से हत्या की।

Pahalgam terror attack case : पहलगाम आतंकवादी हमले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की तरफ से पैरवी करने के लिए गृह मंत्रालय ने स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (SPP) की नियुक्ति कर दी है। एमएचए ने अधिवक्ता श्री सिंह को एसपीपी नियुक्त किया है। इस आतंकवादी हमले की सुनवाई तीन सालों तक जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट में एनआईए की विशेष अदालत में चलेगी। बता दें कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में आंतिकयों ने 26 लोगों की गोली मारकर निर्ममता से हत्या की।

pahalgam terror attack

पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुआ आतंकवादी हमला। तस्वीर-पीटीआई

लोगों का धर्म पूछा, फिर गोली मारी

बीते 22 अप्रैल 2025 को जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम के पास बैसरन घाटी में एक भयानक आतंकी हमला हुआ जिसमें लगभग 26 पर्यटक मारे गए और कई अन्य घायल हुए। हमलावरों ने सबसे पहले यह सुनिश्चित किया कि वे किस धर्म के लोग हैं। उन्होंने नाम पूछे, धर्म पूछा, और कुछ मामलों में धार्मिक पाठ भी सुनने को कहा। उसके बाद उन्हें निशाना बनाया गया।

End of Feed