पांच प्वाइंट्स में समझें क्यों खतरनाक है Cyclone Mocha, इन राज्यों पर खतरा अधिक

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 12, 2023, 07:13 AM IST

Cyclone Mocha Update: साइक्लोन मोचा शुक्रवार से देश के इन राज्यों में कहर बरपा सकता है, भारतीय मौसम विभाग ने इस संबंध में खास जानकारी दी है।

Cyclone Mocha Update: साइक्लोन मोचा 12 मई 2023 यानी शुक्रवार को अंडमान निकोबॉर(andaman and nicobar islands) (पोर्ट ब्लेयर) के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में लगभग 520 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की केंद्रीय खाड़ी से सटे दक्षिण-पूर्व में है। चक्रवात का नाम 'मोचा' यमन द्वारा सुझाया गया है और इसका नाम लाल सागर बंदरगाह शहर के नाम पर रखा गया है, जिसे दुनिया में कॉफी पेश करने के लिए जाना जाता है। साइक्लोन मोचा का असर चेन्नई(cyclone in chennai), हैदराबाद( hyderabad weather), बंगाल(West Bengal weather) के साथ पुणे ( pune weather)में ज्यादा नजर आएगा। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के दूसरे राज्यों में इसका असर महसूस होगा। बात अगर राजधानी दिल्ली की करें तो बारिश की संभावना कम है। लेकिन लोगों को गरमी से राहत मिल सकती है।गुरुवार की रात, आईएमडी ने बताया था कि चक्रवाती तूफान मोचा(instant image) 11 मई 2023 को को जो पोर्ट ब्लेयर से लगभग 510 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में मध्य BoB से सटे दक्षिण-पूर्व में था। कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) से 1050 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और सितवे (म्यांमार) से 970 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम।

Cyclone Mocha

मोचा नाम यमन ने दिया है।

इसलिए मोचा है खतरनाक

  • हवाओं की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे के करीब होने की संभावना
  • चक्रवात मोचा भारत में ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदान के दक्षिण पूर्व से पास करेगा
  • ओडिशा के 18 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
  • आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
  • चक्रवात के बारे में कहा जाता है कि हिंद महासागर इसके लिए उचित माहौल बनाता है।

End of Feed