क्या साथ आएंगे NCP के दोनों गुट! दोनों पार्टियों के विलय पर पवार परिवार के करीबी ने क्या कहा

विद्या प्रतिष्टान के सदस्य एवं पवार परिवार के करीबी सहयोगी किरन गुज्जर ने शुक्रवार को कहा कि अजित पवार की अंतिम इच्छा दोनों गुट के एक साथ आने की थी। 28 जनवरी की सुबह अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को विद्या प्रतिष्ठान में हुआ।

Maharashtra NCP News : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के बाद अब यही सवाल पूछा जा रहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों धड़े क्या एक साथ आएंगे? हालांकि, अजित पवार की राकांपा और उनके चाचा शरद पवार की राकांपा (एसपी) के साथ आने की अटकलें भी लग रही हैं। इस बीच विद्या प्रतिष्टान के सदस्य एवं पवार परिवार के करीबी सहयोगी किरन गुज्जर ने शुक्रवार को कहा कि अजित पवार की अंतिम इच्छा दोनों गुट के एक साथ आने की थी। 28 जनवरी की सुबह अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को विद्या प्रतिष्ठान में हुआ। अजित पवार के बेटों पार्थ एवं जय ने शुक्रवार को अपने पिता की अस्थियां एकत्र कीं।

kiran gujar

राकांपा के दोनों गुट के एक होने की चर्चा तेज हुई है।

संगम में विसर्जित हुईं अजित पवार की अस्थियां

मीडिया से बातचीत में किरन गुज्जर ने कहा, 'आज संगम में अजित पवार की अस्थियां विसर्जित की गईं। दोनों गुट एक हो जाएं, यह दादा की अंतिम इच्छा थी। दोनों गुट को एक होकर रहना चाहिए। इस बारे में पूरे परिवार में चर्चा हो रही थी। पिछली बार मेरी उनसे जब फोन पर बातचीत हुई तो उन्होंने मुझसे चुनाव से जुड़े कुछ कागजात मांगे थे।' एनसीपी एवं एनसीपी (एससीपी) ने पुणे-पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम का चुनाव साथ मिलकर लड़ा था और आगामी जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव भी गठबंधन बनाकर लड़ने पर बातचीत हो रही थी। दोनों गुट के एक चुनाव चिह्न के नीचे आने की भी अटकलें थीं कि इसी बीच अजित पवार की मौत हो गई। अजित पवार के निधन ने महाराष्ट्र की राजनीति में गठबंधन को लेकर एक नई सियासी बहस छेड़ दी है।

End of Feed