'मेरा गला भी बैठ गया, चिल्ला-चिल्ला कर विपक्ष से अनुरोध किया', मानसून सत्र में हंगामे पर बोले रिजिजू

संसदीय कार्यमंत्री रिजिजू ने शनिवार को कहा कि संसद के दोनों सदनों लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देने के लिए उन्होंने विपक्ष से बार-बार और लगातार अनुरोध किया लेकिन विपक्षी सदस्यों ने उनकी बात नहीं सुनी। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि 'मेरा गला भी बैठ गया देखा। विपक्ष को चिल्ला-चिल्ला कर मैं अनुरोध करता रहा कि बहस होने दीजिए।'

Kiren Rijiju : मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे पर केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी है। रिजिजू ने शनिवार को कहा कि संसद के दोनों सदनों लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देने के लिए उन्होंने विपक्ष से बार-बार और लगातार अनुरोध किया लेकिन विपक्षी सदस्यों ने उनकी बात नहीं सुनी। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि 'मेरा गला भी बैठ गया देखा। विपक्ष को चिल्ला-चिल्ला कर मैं अनुरोध करता रहा कि बहस होने दीजिए।'

Kiren Rijiju

मानसून सत्र में विपक्ष ने काफी हंगामा किया। तस्वीर-PTI

विपक्ष के सवालों का सरकार को जवाब देना होता है-रिजिजू

समाचार एजेंसी ANI के साथ इंटरव्यू में रिजिजू ने कहा कि संसद पर विपक्ष का पूरा हक है। वे सरकार से सवाल पूछते हैं। उन्होंने कहा, 'सरकार जवाब देने के लिए जवाबदेह है। विपक्ष को सवाल पूछना होता है। जिसे सवाल पूछना है यदि वह सदन से भाग जाएगा तो सरकार क्या करेगी? हम उनसे हंगामा न करने की अपील करते आए हैं। मुझे विपक्ष को बार-बार चिल्ला-चिल्ला कर शांत रहने और हंगामा न करने के लिए कहना पड़ा, इससे मेरा गला बैठ गया।'

End of Feed