पाकिस्तानी मंत्री के भारत दौरे पर आ गया विदेश मंत्रालय का जवाब, कहा- SCO के सभी सदस्य देशों को भेजा गया था न्योता

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भारत दौरे को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विदेश मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय ने कहा है कि भारत में आयोजित हो रहा पहला SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग एक बहुपक्षीय कार्यक्रम है और इसके लिए संगठन के सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है।

भारत में आज से पहला SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग शुरू हो रहा है, लेकिन इससे पहले ही इसमें पाकिस्तान की एंट्री को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने इसे लेकर विरोध जताया है। वहीं अब विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भारत दौरे को लेकर हालात साफ किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मुद्दे के अलावा अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग में आसियान समिट, चीन, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप संग पीएम मोदी की बैठक के साथ ही एपेक समिट के साथ ही शेन्जेन में ट्रंप-पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक को लेकर भारत का रुख भी बताया। आईए जानते हैं विदेश मंत्रालय ने क्या-क्या जानकारी दी...

रणधीर जायसवाल।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल।

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भारत दौरे पर साफ की स्थिति

End of Feed