भारतीय नाविकों की मौत पर भारत का कड़ा रुख; विदेश मंत्रालय ने रूसी उप-दूतावास प्रमुख को तलब किया, हमले की निंदा की

MV Golden Leo Odesa Missile Attack: ओडेसा पोर्ट के पास मालवाहक जहाज 'MV Golden Leo' पर रूसी मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत के बाद भारत ने रूसी दूतावास के प्रभारी को तलब किया और कड़ी जवाबदेही मांगी।

MEA Summons Russian Embassy Charg dAffaires: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच काला सागर में व्यापारिक मालवाहक जहाज 'एमवी गोल्डन लियो' (MV Golden Leo) पर हुए जानलेवा मिसाइल हमले को लेकर भारत सरकार ने बेहद कड़ा कूटनीतिक रुख अपनाया है। ओडेसा बंदरगाह से रवाना होते समय हुए इस हमले में केरल के 26 वर्षीय नाविक अखिल जोयन समेत कुल 4 भारतीय नागरिकों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक अन्य भारतीय नाविक गंभीर रूप से घायल है।

भारतीय नाविक की मौत पर भारत का कड़ा रुख; विदेश मंत्रालय ने रूसी उप-दूतावास प्रमुख को तलब किया, हमले की निंदा की

भारतीय नाविक की मौत पर भारत का कड़ा रुख; विदेश मंत्रालय ने रूसी उप-दूतावास प्रमुख को तलब किया, हमले की निंदा की

घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने नई दिल्ली में रूसी दूतावास के प्रभारी (Chargé d'Affaires) को तलब कर इस हमले पर अपना सख्त विरोध दर्ज कराया है।

End of Feed