पाकिस्तान का समर्थन करने वाले देशों को जयशंकर ने सुनाया, बोले-'पीड़ित के साथ अपराधी को रखना स्वीकार्य नहीं'

विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री के साथ बैठक में कहा कि भारत कभी भी इस बात का समर्थन नहीं करेगा कि अपराध करने वालों को पीड़ितों के समान रखा जाए

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ व्यापक वार्ता के दौरान शनिवार को कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाशत नहीं करने की नीति का अनुसरण कर रहा है और वह कभी भी अपराध करने वालों को पीड़ितों के समकक्ष रखने को स्वीकार नहीं करेगा। यह टिप्पणी पिछले माह चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष के बाद कई देशों द्वारा भारत और पाकिस्तान को एक समान रखने पर नयी दिल्ली द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने के बीच आई है।

S Jaishankar

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो)

लैमी दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर आज सुबह नयी दिल्ली पहुंचे।

End of Feed