'J&K और लद्दाख में चीन का अवैध कब्जा...', भारत ने 'ड्रैगन' को दिखाया आईना; चीनी परियोजना पर भी जताई आपत्ति

India China Border Dispute: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने चीन और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने चीन द्वारा भारतीय क्षेत्रों पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया, जबकि पाकिस्तान द्वारा आसियान मंच का दुरुपयोग करने और सिंधु जल संधि पर भारत के रुख को स्पष्ट किया।

India China Border Dispute: भारत ने एक बार फिर चीन और पाकिस्तान को दो टूक संदेश दिया है। विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने दोनों देशों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भारत का रुख स्पष्ट करते हुए चीन के संप्रभुता संबंधी दावों पर सवाल उठाए और पाकिस्तान के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए तथ्यों के साथ उनका जवाब दिया।

India Rebuts China on Sovereignty

विदेश मंत्रालय का चीन-पाक को दोटूक जवाब

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने विदेश मंत्री के बयान का हवाला देते हुए कहा कि संप्रभुता का मुद्दा असल में भारत को उठाना चाहिए। भारत कभी भी किसी देश की संप्रभुता का उल्लंघन नहीं करता और हमेशा अपने सिद्धांतों पर कायम रहा है। इसके विपरीत, चीन 1963 से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उन भारतीय इलाकों पर अवैध कब्जा जमाए हुए है, जिन पर भारत के अधिकार को खुद चीन भी आधिकारिक रूप से मानता है। इसके बावजूद उन भारतीय क्षेत्रों में चीनी परियोजनाएं चलाई जा रही हैं, जिस पर भारत लगातार कड़ा विरोध दर्ज कराता रहा है।

End of Feed