‘जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा’, बर्मिंघम के मेयर की टिप्पणी पर भारत की दो टूक; पाकिस्तान को लेकर दोहराया अपना रुख

विदेश मंत्रालय ने अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्से हैं। साथ ही विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के साथ संबंधों,नेपाल में बाढ़ के बाद चलाए जा रहे राहत अभियान,रूस-यूक्रेन युद्ध और देश की ऊर्जा जरूरतों को लेकर भी भारत का रुख सामने रखा।

भारत ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर अपनी स्थिति दुनिया के सामने एक बार फिर साफ कर दी है। विदेश मंत्रालय ने अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्से हैं। यह बयान बर्मिंघम के मेयर जाकर चौधरी की कश्मीर को लेकर हालिया टिप्पणियों के बाद आया है। प्रेस कांफ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के साथ संबंधों,नेपाल में बाढ़ के बाद चलाए जा रहे राहत अभियान,रूस-यूक्रेन युद्ध और देश की ऊर्जा जरूरतों को लेकर भी भारत का रुख सामने रखा।

रणधीर जायसवाल।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल।

कश्मीर पर दो टूक जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का हिस्सा हैं और इन क्षेत्रों की स्थिति को लेकर भारत का रुख पूरी तरह स्पष्ट है। बर्मिंघम के मेयर जाकर चौधरी की ओर से कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्रालय ने भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से जुड़े अपने रुख को दोहराया। इस दौरान पाकिस्तान से जुड़े सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत को अपनी स्थिति अच्छी तरह मालूम है और पाकिस्तान से जुड़े विषयों पर उसका रुख पहले से स्पष्ट है।

End of Feed