'सत्ता में रहते PDA का क्यों याद नहीं आया, BJP की आभारी हूं क्योंकि...', लखनऊ के 'महारैली' में सपा पर बरसीं मायावती

BSP Mayawati Rally: बसपा सुप्रीमो मायावती 9 अक्टूबर को लखनऊ में कांशीराम की पुण्यतिथि पर एक बड़ी रैली को संबोधित कर रही हैं। इस रैली का उद्देश्य पार्टी की राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन कर 2027 यूपी विधानसभा चुनावों के लिए खुद को एक मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना है। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा।

BSP Mayawati Rally: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती आज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्थल पर महारैली को संबोधित कर रही हैं। अलग-अलग राज्यों से बसपा कार्यकर्ता और समर्थक लखनऊ पहुंचे हैं।

bsp

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में मेगा रैली को किया संबोधित।(फोटो सोर्स: PTI)

जनता को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा,"आज लाखों की संख्या में लोग यहां जुटे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार ने सपा की तरह पैसा नहीं दबाया। सपा सरकार ने टिकट के पैसे तक दबाए। पार्क, स्थलों की हालत सपा सरकार में खराब हो गई।

End of Feed