मौलाना तौकीर रजा के बिगड़े बोल, राणा सांगा और सावरकर को लेकर दिए 'विवादित बयान'

तौकीर रजा ने कहा कि ईद खुशी का मौका है, लेकिन इस बार ईद सादगी से मनाई जाएगी। नए कपड़े नहीं पहने जाएंगे, क्योंकि हमारे बच्चों का कत्ल किया गया है। उन्हें झूठे मामले में जेल में डाला गया है। उनकी हिमायत में हम नए कपड़े नहीं पहनेंगे। जिस तरह हमने अलविदा जुमे पर अमन फैलाने का काम किया, हमने साबित किया कि हम अमन पसंद लोग हैं।

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने राणा सांगा और वीर सावरकर को लेकर विवादित बयान दिए हैं। साथ ही, केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुसलमानों के साथ दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। तौकीर रजा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मुसलमानों के खिलाफ जंग का ऐलान कर रखा है। साथ ही, प्रदेश की सरकारों में होड़ लगी है कि कौन मुसलमानों पर कितना ज्यादा जुल्म करेगा। इतना ही नहीं, उन्होंने ऐलान किया कि ईद के बाद वह संभल जाकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उनके साथ पूरा बरेली होगा। धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक वहां के सभी अधिकारी हटाए नहीं जाते।

Maulana Tauqeer Raza

मौलाना तौकीर रजा खां

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि हम अपने मुल्क में जो देखते हैं, कुछ ताकतें मुसलमानों के खिलाफ साजिश रच रही हैं। कब्र तोड़ने के लिए कुछ गुंडे निकलते हैं। उन गुंडों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जबकि बेगुनाह मुसलमानों को मारा जाता है और गिरफ्तार किया जाता है।

End of Feed