मथुरा में राधाष्टमी मेले के दौरान मची भगदड़, भीड़ में दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 23, 2023, 12:51 PM IST

Mathura News: राधाष्टमी मेले के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, भीड़ के दबाव के चलते दोनों श्रद्धालुओं का दम घुट गया। हादसे के बाद मथुरा प्रशासन में खलबली मची हुई है।

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राधाष्टमी मेले के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, भीड़ के दबाव के चलते दोनों श्रद्धालुओं का दम घुट गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद मथुरा प्रशासन में खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार सुबह लाडली जी मंदिर में अभिषेक के दौरान हुई।

Mathura News

मथुरा में बड़ा हादसा

बता दें, भारी भीड़ के कारण कुछ श्रद्धालुओं के देर रात भी बेहोश होने की सूचना मिली थी। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर प्रभावितों का का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

End of Feed