Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में सुनवाई टली, जानें अदालत ने क्या कहा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2024, 06:56 PM IST

Mathura News Today: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में सुनवाई टल गई है। अदालत ने सुनवाई टालने के साथ इस मामले की पोषणीयता को लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से दाखिल आवेदन पर जवाब देने के लिए हिंदू पक्ष को समय दिया है। आपको इस रिपोर्ट में मामले से जुड़ा अपडेट बताते हैं।

Sri Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah Case: मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को सुनवाई टाल दी और इस मामले की पोषणीयता को लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से दाखिल आवेदन पर जवाब देने के लिए हिंदू पक्ष को समय दिया है।

Shri Krishna Janmabhoomi

शाही ईदगाह मामले में टली सुनवाई।

तय की जाएगी सुनवाई की अगली तारीख

इस मामले में बुधवार को जब सुनवाई शुरू हुई, तो अधिवक्ता आयुक्त की नियुक्ति के संबंध में उच्च न्यायालय के 14 दिसंबर, 2023 के आदेश पर उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाने के आदेश की प्रति इस अदालत में पेश की गई। न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने कहा कि वाद की पोषणीयता के संबंध में एक आवेदन दाखिल किया जाना है। अदालत ने कहा कि एक औपचारिक आदेश उनके चैंबर में दाखिल किया जाना है जिसमें सुनवाई की अगली तारीख तय की जाएगी।

End of Feed