Mathura: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास हादसा, ढह गई पुरानी बिल्डिंग, 5 की मौत, मरने वालों में तीन कानपुर के श्रद्धालु

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 15, 2023, 10:11 PM IST

building collapsed near banke bihari temple: वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास एक पुरानी बिल्डिंग ढह गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के पास दो मंजिल मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया, बताया जा रहा है कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं मलबे में कुछ श्रद्धालु दब गए, गंभीर रूप से घायल छह श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि बांके बिहारी जाने वाले प्रमुख मार्ग पर दुसायत मोहल्ले में विष्णु बाग वालों के मकान का छज्जा गिर गया इस हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई, घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके में पहुंच गए।

building collapsed near banke bihari temple

मथुरा में मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के पास दो मंजिल मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया

इस घटना में करीब 12 श्रद्धालु मलबे में दब गए। पुलिस ने बताया कि जब तक लोग उन्हें निकालने के लिए आगे बढ़ पाते, तीन मंजिला मकान की एक दीवार भी उन पर आ गिरी। वे सभी काफी देर तक मलबे में ही दबे रह गए।उन्होंने बताया कि जैसे-तैसे गंभीर रूप से घायल लोगों को बाहर निकाला गया, रास्ता संकरा होने के कारण एंबुलेंस भी वहां नहीं पहुंच सकी। तब ई-रिक्शों एवं पुलिस की जीप में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने एक-एक कर तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

End of Feed