शहीद की मां ने कहा- प्रदर्शनी मत लगाओ, पर यूपी के मंत्री चेक के साथ फोटो खिंचवाते रहे, कांगेस ने कहा-'गिद्ध' वायरल हुआ VIDEO

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 25, 2023, 08:39 AM IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ दो दिनों तक चली मुठभेड़ में कैप्टन शुभम गुप्ता शहीद हो गए। यूपी के एक मंत्री उनकी मां को चेक देने पहुंचे तो उनकी मां ने कहा कि प्रदर्शनी मत लगाओ। लेकिन मंत्री जी डटे रहे। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया।

उत्तर प्रदेश के एक मंत्री द्वारा आगरा में कैप्टन शुभम गुप्ता के परिवार को चेक देने का वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। जब उनकी मां फूट-फूट कर रो रही थीं और वहां मौजूद लोगों से उनके दुख को तमाशा न बनाने की अपील कर रही थीं। वीडियो में अधिकारी की मां को यह कहते हुए सुना जा सकता है। "प्रदर्शनी मत लगाओ" जिसके बाद विपक्ष ने "फोटो-ऑप" में शामिल होने के लिए बीजेपी की आलोचना की। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय वीडियो में कैप्टन गुप्ता की मां को चेक सौंपते नजर आ रहे हैं। जो गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए। कैप्टन गुप्ता की मां ने यह कहते हुए विरोध किया कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए लेकिन मंत्री कैमरे का चेक पकड़कर अड़े रहे। इस वीडियो को कई विपक्षी पार्टियों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Army soldiers martyred in Jammu and Kashmir, UP Minister Yogendra Upadhyay

शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की मां ने यूपी के मंत्री से कहा- प्रदर्शनी मत लगाओ

कांग्रेस ने ट्वीट करके इस कृत्य को 'गिद्ध' बताया। उद्धव ठाकरे की पार्टी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे 'हृदयहीन' बताते हुए इसकी आलोचना करते हुए कहा कि 'मां गमगीन होकर गिड़गिड़ा रही है फिर भी मंत्री अपना फोटो सेशन जारी रखे हुए हैं। यह कैसी बेशर्मी है? हम शहीद के परिवार को शांति से शोक मनाने की इजाजत भी नहीं देंगे।

End of Feed