देश

उत्तरकाशी टनल हादसाः...तो हाई-फाई मशीनों से भी नहीं बन पाई बात? हाथ से ड्रिलिंग पर होने लगा विचार

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 25, 2023, 10:20 AM IST

Uttarakhand Tunnel Collapse Latest Update: दरअसल, चारधाम यात्रा मार्ग पर बन रही सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था, जिससे उसमें काम कर रहे श्रमिक मलबे के दूसरी ओर फंस गए थे। तब से विभिन्न एजेंसियां उन्हें बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं।

Image

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन का 25 नवंबर, 2023 को 14वां दिन था। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Photo : AP

Uttarakhand Tunnel Collapse Latest Update: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में 14 दिन से 41 श्रमिक फंसे हैं। उन्हें निकालने के लिए ऑगर मशीन से ड्रिलिंग के दौरान बार-बार आई अड़चनों के चलते बचावकर्ता हाथ से ड्रिलिंग करने के विकल्प पर विचार करने लगे हैं।

अधिकारियों के हवाले से शनिवार (25 नवंबर, 2023) को समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। नाम न बताने की शर्त पर एक अफसर ने बताया कि ऑगर मशीन शुक्रवार को ड्रिलिंग बहाल होने के कुछ देर बाद स्पष्ट रूप से किसी धातु की वस्तु के कारण बाधित हो गई थी, जबकि एक दिन पहले अधिकारियों को ऑगर मशीन में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण बचाव कार्य को रोकना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि लगातार आ रही बाधाओं के कारण ऑगर मशीन से ड्रिलिंग और मलबे के बीच इस्पात का पाइप डालने का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। श्रमिकों को इस पाइप से बाहर निकालने की योजना है। ऐसे में हाथ से ड्रिलिंग करने पर विचार किया जा रहा है लेकिन इसमें समय अधिक लगता है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!