अमेरिका-भारत ट्रेड डील जल्द!मार्को रुबियो बोले-दोनों देशों के हितों के लिए होगी ‘सस्टेनेबल’ साझेदारी

भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बड़े संकेत दिए हैं। उन्होंने नई दिल्ली में उम्मीद जताई कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जल्द भारत का दौरा कर सकते हैं ताकि समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके।

अमेरिका और भारत के बीच लंबे समय से लंबित व्यापार समझौते को लेकर बड़ी प्रगति के संकेत मिले हैं। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को कहा कि दोनों देश जल्द ही ऐसे व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे सकते हैं। यह दोनों पक्षों के लिए लाभकारी और टिकाऊ होगा।

अमेरिका-भारत ट्रेड डील जल्द

मार्को रूबियो।

भारत-अमेरिका संबंध आने वाले समय में और मजबूत होंगे

नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक के बाद रुबियो ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध आने वाले समय में और मजबूत होंगे। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। रुबियो ने कहा कि अमेरिका की नई व्यापार नीति किसी एक देश के खिलाफ नहीं है, बल्कि वॉशिंगटन वैश्विक व्यापार संतुलन को नए सिरे से व्यवस्थित करना चाहता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उद्देश्य अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मौजूद व्यापार असंतुलन को दूर करना है।

End of Feed