ताज महल की तारीफ में क्या बोले मार्को रुबियो? भारतीय संस्कृति और विविधिता के फैन हुए अमेरिकी विदेश मंत्री

Marco Rubio India Visit: मार्को रुबियो आगरा पहुंच चुके हैं। वो थोड़ी देर में ताज महल का दीदार करेंगे। हालांकि, आगरा रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि मैं इससे पहले कभी ताजमहल नहीं आया। मैं तो केवल न्यू जर्सी वाले उस (ताजमहल कैसिनो) के बारे में जानता था जो कभी हमारे राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) का हुआ करता था।

Marco Rubio India Visit: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो थोड़ी देर में ताज महल का दीदार करने वाले हैं। आगरा रवाना होने से पहले उन्होंने भारतीय संस्कृति की जमकर तारीफ की। अमेरिकी विदेश मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं इससे पहले कभी ताजमहल नहीं आया। मैं तो केवल न्यू जर्सी वाले उस (ताजमहल कैसिनो) के बारे में जानता था जो कभी हमारे राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) का हुआ करता था। लेकिन यह असली ताजमहल दुनिया के अजूबों में से एक है।" उन्होंने आगे कहा कि आप जिस भी देश की यात्रा पर जाते हैं, वहां की संस्कृति के प्रति सम्मान दिखाना बेहद जरूरी होता है।

marco rubio

मार्को रुबियो थोड़ी देर में ताज महल का करेंगे दीदार। AP

रुबियो ने की भारत की जमकर तारीफ

मार्को रुबियो ने आगरा दौरे की वजह बताते हुए कहा कि क्वाड (Quad) विदेश मंत्रियों की बैठक कल होने वाली है, जिसके कारण आज उनके शेड्यूल में थोड़ा समय खाली था। उन्होंने कहा, "भारत के इस सांस्कृतिक स्थल को देखने और इस देश के प्रति सम्मान व्यक्त करने का यह एक शानदार अवसर था।

भारत एक बहुत बड़ा देश है, जहां देखने के लिए बहुत कुछ है। यहां गजब की विविधता और एक अद्भुत इतिहास है। ऐसे में भारत की पहचान बन चुकी इस ऐतिहासिक इमारत को देखना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव है।" अमेरिकी विदेश मंत्री का यह बयान और उनका आगरा दौरा सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है।

End of Feed