Maratha Reservation: मंत्री के हाथों जूस पीकर Manoj Jarange ने तोड़ा अनशन, सरकार ने मानी मांगे तो झूम उठे मराठा समुदाय

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 2, 2025, 07:18 PM IST

Maratha Reservation: महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय के पात्र व्यक्तियों को कुनबी, मराठा-कुनबी या कुनबी-मराठा जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने की प्रक्रिया निर्धारित करते हुए एक नया सरकारी आदेश (GR) जारी किया है। सरकार द्वारा मांगे पूरी हो जाने के बाद मनोज जरांगे ने जूस पीकर अनशन तोड़ा। राज्य मंत्री विखे पाटिल के हाथों जूस पीकर मनोज जरांगे ने पांच दिनों का अनशन समाप्त किया।

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे (Manoj Jarange) की आज (मंगलवार) की आज जीत हुई है। महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय के पात्र व्यक्तियों को कुनबी, मराठा-कुनबी या कुनबी-मराठा जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने की प्रक्रिया निर्धारित करते हुए एक नया सरकारी आदेश (GR) जारी किया है।

maratha reservation.

मनोज जरांगे ने जूस पीकर तोड़ा अनशन।(फोटो साभार: पीटीआई)

राज्य मंत्री ने जरांगे को पिलाया जूस

सरकार द्वारा मांगे पूरी हो जाने के बाद मनोज जरांगे ने जूस पीकर अनशन तोड़ा। राज्य मंत्री विखे पाटिल के हाथों जूस पीकर मनोज जरांगे ने पांच दिनों का अनशन समाप्त किया।

End of Feed