भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा में बाढ़ की तबाही में फंसे 70 से 80 लोग

कश्मीर में लगातार बारिश और चिनाब नदी के उफान ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। अखनूर सेक्टर, जो भारत–पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नज़दीक है, वहां चिनाब नदी का पानी अब तेजी से आसपास के इलाकों में फैल रहा है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और चिनाब नदी के उफान ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। अखनूर सेक्टर, जो भारत–पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नज़दीक है, वहां चिनाब नदी का पानी अब तेजी से आसपास के इलाकों में फैल रहा है।

pakistan

पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से बाढ़ की तबाही में फंसे कई लोग (AI PHOTO)

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, नदी के किनारे बसे खेतों और गांवों में पानी घुस चुका है। चिनाब नदी से करीब दो किलोमीटर दूर तक के क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। शुरुआती अनुमान है कि 70 से 80 लोग अभी भी पानी से घिरे हुए इलाकों में फंसे हो सकते हैं।

End of Feed