असम में ब्रह्मपुत्र नदी में पलटी मोटरबोट,छह लोग लापता,20 से ज्यादा लोग थे सवार; बचाव कार्य जारी

बारपेटा जिले में हादसे का शिकार हुई मोटरबोट रहमपुर से बोरघुल चर जा रही थी। जिसमें करीब 22 से ज्यादा लोग सवार थे। इन्हीं में से छह लोग लापता हैं

असम के बारपेटा जिले से एक बड़े नाव हादसे की खबर सामने आई है। यहां ब्रह्मपुत्र नदी में एक मोटरबोट पलट गई। इस हादसे में कम से कम छह लोग लापता हैं। यह घटना जिले के रहमपुर इलाके में घटी। एसएसपी बरपेटा सुशांत बिस्वा सरमा ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं। वे पुलिस के साथ मिलकर खोज और बचाव अभियान में लगी हुई हैं।

ब्रह्मपुत्र नदी में पलटी मोटरबोट​ (सांकेतिक फोटो: Canva)

ब्रह्मपुत्र नदी में पलटी मोटरबोट (सांकेतिक फोटो: Canva)

नाव पर सवार थे 22 लोग

इस बीच, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई मोटरबोट रहमपुर से बोरघुल चर जा रही थी। जिसमें करीब 22 से ज्यादा लोग सवार थे। इन्हीं में से छह लोग लापता हैं, जिनमें से चार बच्चे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने हादसे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका दावा है कि मोटरबोट में लाइफ जैकेट नहीं थी।

End of Feed