नगालैंड के चुमौकेदिमा में क्यों हुई झड़प? 26 लोग घायल, भीड़ ने घरों में लगाई आग; पुलिसकर्मी तैनात

Nagaland Clash: नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में लंबे समय से जारी भूमि विवाद के कारण शुक्रवार को हुई झड़प में कम से कम 26 लोग घायल हो गए। इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Nagaland Clash: नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में लंबे समय से जारी भूमि विवाद के कारण शुक्रवार को हुई झड़प में कम से कम 26 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मेडजिफेमा उपमंडल के मोआवा गांव में सुबह के समय हुई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है और यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया है। जनता से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की जाती है।"

Stone pelting

नगालैंड के चुमौकेदिमा में जमकर चले पत्थर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पारंपरिक भूमिधारकों और निवासियों के सर्वोच्च आदिवासी निकाय 'चखरोमा पब्लिक ऑर्गनाइजेशन' (CPO) के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से इस आरोप को लेकर तनाव बढ़ रहा था कि मोआवा और आसपास के क्षेत्रों में भूमि खरीदारों को निर्माण एवं कृषि गतिविधि करने से रोका जा रहा है, जबकि इनमें से कुछ भूखंडों पर अवैध संरचनाएं खड़ी की जा रही थीं।

End of Feed